छत्तीसगढ़

 IPS अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ होमगार्ड के DG, नेहा चंपावत बनी गृह विभाग में सचिव

आईएएस डा.सी .आर.प्रसन्ना को गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त भार

AINS NEWS… IPS अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ होमगार्ड के DG, नेहा चंपावत बनी गृह विभाग में सचिव इससे पहले 2 IPS अफसरों का प्रभार बदले गए थे। 1992 बैच के IPS अरुण देव गौतम की पुलिस विभाग में वापसी हो गई है। उन्हें नगर सेना, नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवा का महानिदेशक बनाया गया है   उन्हें संचालक लोक अभियोजन का एडिश्नल चार्ज दिया गया है आईएएस डा.सी .आर.प्रसन्ना को गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त भार दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को छ माह की सेवा वृद्धि मिलने के बाद डीजी प्रमोट हुए अरुण देव गौतम को डीजी होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा व अग्निशमन सेवाएं बनाया गया है। साथ ही राज्य सरकार ने उन्हें संचालक लोक अभियोजन का एडिश्नल चार्ज दिया गया है।1992 बैच के आईपीएस अरुण देव गौतम अभी वर्तमान में गृह जेल एवं परिवहन विभाग के सचिव थे। वे करीब छह वर्षों से अधिक समय से इस पद पर रहे। वहीं 2004 बैच की IPS नेहा चंपावत को गृह विभाग में सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने उनको जीएडी में प्रतिनियुक्ति पर भेजा है।

Related Articles

Back to top button