छत्तीसगढ़

सांठ गांठ कर गरीब जनता को प्रदान किए जाने वाले खाद्यान्न को गरीबों तक ना पहुंचा कर बीच में ही गायब कर दिया जा रहा – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी

दुर्ग वेयर हाउस में करीब 6 - 7 वर्षों से गोदाम प्रभारी के रूप में श्रीमती हेमलता साहू पदस्थ हैं

AINS NEWS…. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दुर्ग वेयर हाउस में करीब 6 – 7 वर्षों से गोदाम प्रभारी के रूप में श्रीमती हेमलता साहू पदस्थ हैं। उनके द्वारा राशन दुकानों, राइस मिलरों और परिवहन कर्ताओं से साथ सांठ गांठ कर गरीब जनता को प्रदान किए जाने वाले खाद्यान्न को गरीबों तक ना पहुंचा कर बीच में ही गायब कर दिया जा रहा है और उक्त खाद्यान्न को बाहर बाजार में ही बेचकर लाखों रुपए की अफरा तफरी की जा रही है वहीं चावल को लेकर राइस मिलर रीसाइकलिंग कर रहे हैं। अपने रिकॉर्ड में लीपा पोती करते हुए गरीब जनता के साथ सरकार को भी अत्यधिक आर्थिक क्षति पहुंचा रहे हैं।


श्रीमती साहू का इस बीच दुर्ग से दो बार अन्यत्र स्थान पर ट्रांसफर हुआ किंतु अपने पैसे और रुतबे के साथ ऊंची पहुंच के कारण दोनों ही बार उन्होंने अपना ट्रांसफर रुकवा लिया और वहीं पर यथावत हैं।
इस संबंध में कहीं भी शिकायत करने पर अपनी पहुंच का हवाला देकर धमकाते हुए कहते रहती है कि तुम हमारी कहीं भी शिकायत कर लो कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, इन सबके बावजूद उनके ऊपर किसी भी प्रकार की कार्यवाही का नहीं होना यह दर्शाता है कि वह कितनी पावरफुल अधिकारी हैं जो अपने पैसे रुतबे और पहुंच से कुछ भी कर सकती हैं। इस अधिकारी के अफरा तफरी के कारण छत्तीसगढ़ सरकार की छबि भी धूमिल हो रही है।

Related Articles

Back to top button