शहीद ललित कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित
जांजगीर-चांपा जिले के पुटपुरा गांव का बेटा शहीद ललित कुमार की पुण्यतिथि

AINS NEWS… जांजगीर-चांपा जिले के पुटपुरा गांव का बेटा शहीद ललित कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निवास स्थान पर ग्रुप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बिलासपुर के सहायक कमांडेंट श्रीमती कलवती ठाकुर तथा उनकी टीम के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

17 सितंबर 2009 को 201 कोबरा बटालियन की गठित टीम के द्वारा किस्ताराम थाना चिंतागुफा जिला दंतेवाड़ा में माओवादीयों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया गया था इस अभियान के दौरान 201 कोबरा के जवानों ने माओवादियों द्वारा चलाए जा रहे एक हथियार कारखाने पर छापा मारा और एक माओवादी को मार गिराया था। तत्पश्चात अनेक प्रकार के आधुनिक हथियारों, गोला बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। कारखाने के साथ स्थापित प्रशिक्षण केंद्र को भी नष्ट कर दिया गया। इसके बाद जवान कैंप में वापस लौट रहे थे उसी समय घात लगाकर बैठे माओवादियों द्वारा जवानों के ऊपर फायरिंग की गई जिसमें ललित कुमार सहित अन्य पांच अधिकारी और जवान बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। जिसमें अपनी बहादुरी एवं साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस घटना में वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों को मरणोपरांत पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।




