राष्ट्रीय
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना पर सवाल उठाए, कहा कि ऐसी योजना नहीं हैं
अधिसूचित होने पर दिल्ली सरकार स्वयं इसके लिए पोर्टल शुरू करेगी और पंजीकरण कराएगी

AINS NEWS… दिल्ली महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर बड़ी खबर है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने दोनों योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी योजना नहीं हैं। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विज्ञापन जारी कर लोगों से आग्रह किया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें। दिल्ली सरकार के महिला और स्वास्थ्य विभाग ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर कहा है कि ये योजनाएं उनके पास अधिसूचित नहीं हैं। अधिसूचित होने पर दिल्ली सरकार स्वयं इसके लिए पोर्टल शुरू करेगी और पंजीकरण कराएगी।





