RAIPUR

लाइब्रेरी एवं इन्फर्मेशन साइंस विषय में श्वेता शुक्ला को मिली पीएचडी की उपाधि

श्वेता शुक्ला महर्षि विद्या मंदिर-1 टाटीबंध रायपुर में ग्रंथपाल के पद पर कार्यरत् हैं

AINS NEWS रायपुर… श्वेता शुक्ला को कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर ने लाइब्रेरी एवं इन्फर्मेशन साइंस विषय में उनके शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने शोध शीर्षक ‘‘छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुस्तकालयों में सूचना खोज व्यवहार : टाटीबंध क्षेत्र’’ पर शोध कार्य पूर्ण किया है। उन्होंने बताया कि इस शोध से टाटीबंध क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पुस्तकालयों में छात्रों व शिक्षकों की जीवन शैली का विस्तृत वर्णन किया गया है। उन्होंने डॉ. ज्योत्सना के निर्देशन से शोध कार्य पूर्ण किया है। वर्तमान में श्वेता शुक्ला महर्षि विद्या मंदिर-1 टाटीबंध रायपुर में ग्रंथपाल के पद पर कार्यरत् हैं।

Related Articles

Back to top button