क्राइम

आईपीएल किकेट मैच दिखाकर क्रिकेट सट्टा खिलाते 01 सटोरी गिरफ्तार

सटोरी के कब्जे से एक वन प्लस 12 R मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 500/- रूपये जप्त

*सटोरी द्वारा मोबाईल पर J7-JMDEBET 777 बेटिंग एप्प आईडी प्राप्त कर किकेट सट्टा खिला रहा था।*

AINS NEWS… पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआध्सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 24.04.2025 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सन्यासी पारा शमशान घाट के पास एक व्यक्ति मोबाईल फोन के माध्यम से किक्रेट मैच दिखाकर सट्टा खिला रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस टीम टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर 01 सटोरी जो अपना नाम जे.डेनियल पिता जे.एस.प्रभाकर उम्र 25 वर्ष निवासी सन्यासी पारा खमतराई होना बताया जिसे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक वन प्लस मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 500 /- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 373/25 धारा छ०ग० जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी -*
*जे.डेनियल पिता जे.एस.प्रभाकर उम्र 25 वर्ष निवासी सन्यासी पारा खमतराई रायपुर।*

Related Articles

Back to top button