छत्तीसगढ़

AINS NEWS…. नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा

समावेशी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चर्चा करते हुए राज्य के विकास रोडमैप, नक्सलवाद के अंत और नई औद्योगिक नीति को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने का उद्देश्य
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित भारत के प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप, हमारा उद्देश्य “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर और अन्य क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

नक्सलवाद की समस्या समाप्ति की ओर
मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद की समस्या पर भी बात की और कहा कि राज्य में अब यह समाप्ति की ओर है, क्योंकि सरकार ने सुरक्षा के साथ-साथ विकास को प्राथमिकता दी है।

नई औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन पर होगा जोर
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वह बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक अवसरों की संभावनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

 

Related Articles

Back to top button