RAIPUR
41 लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी करने वाले बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज
41,85606 रूपए आयोग के खाते में जमा न कर अमानत में ख़यानत

AINS NEWS… नौ वर्ष पहले सरकारी नौकरी के दौरान 41 लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी करने वाले बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी अनुसार यह मामला राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग पंडरी देवेन्द्र नगर का है। इसके अध्यक्ष रिटायर जज होते हैं।

आयोग के अधिकारी थे आर निराला ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई। देवेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार 7-9-17 से 5-1-18 के दौरान विनोद साहू आयोग में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत था। इस दौरान उसने 41,85606 रूपए आयोग के खाते में जमा न कर अमानत में ख़यानत किया। पुलिस धारा 420,409 दर्ज कर जांच कर रही है।




