टाइम पास के लिए बनाई गई रील ने किया चमत्कार, बताया एम.ए. प्रीवियस की अभिनेत्री अराधना साहू ने
स्टार कलाकार दीपक साहू के अपोज़िट नज़र आएंगी अराधना

AINS NEWS… अराधना साहू की पहली फ़िल्म ‘एम.ए. प्रीवियस’ 7 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के सिंगल स्क्रीन एवं मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित होने जा रही है। इसमें वे स्टार कलाकार दीपक साहू के अपोज़िट नज़र आएंगी। रील्स व अलबम से जुड़ी सफलता की कहानी डायरेक्टर प्रणव झा जी एवं प्रोड्यूसर-एक्टर राज वर्मा जी के कानों तक पहुंची। उन्होंने ‘एम.ए. प्रीवियस’ ऑफर की, जिस रोल के बारे में मुझे बताया गया वह सुनने में इतना अच्छा लगा कि फ़िल्मों में आने का मैंने फ़ैसला कर लिया।“

‘एम.ए. प्रीवियस’ में अराधना का किरदार चुलबुली लड़की का है जो हर समय मौज-मस्ती में लगी रहती है। दीपक साहू के नोक-झोंक वाले सीन मज़ेदार बन पड़े हैं। वे कहती हैं “मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक ‘एम.ए. प्रीवियस’ को अपना भरपूर प्यार देंगे और उसमें मेरे करैक्टर को पसंद करेंगे। दर्शकों का प्यार मिला तो आगे भी फ़िल्में करते रहना चाहूंगी।“




