छत्तीसगढ़

बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने

अब व‍िदेशी यात्री भी वंदेभारत को देखकर अचंभ‍ित होते हैं

AINS NEWS… प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी शुक्रवार की शाम पांच बजे पहुंच गए। शन‍िवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्‍होंने अपने संसदीय क्षेत्र से ही वर्चुअली लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनों को जनता की सेवा के लिए समर्पित की।

प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह लगभग आठ बजे बरेका गेस्ट हाउस से बाई रोड बनारस रेलवे स्टेशन, मंडुआडीह पहुंचे। वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर वह कुछ स्कूली बच्चों से संवाद भी क‍िया और लगभग तीन हजार लोगों को संबोधित भी वह करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह दस बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो गए।

पीएम ने ट्रेनों को हरी झंडी द‍िखाने के बाद सभा को संबोध‍ित क‍िया। बताया क‍ि इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर से ही देश का व‍िकास होगा। गांव नगर की कनेक्‍ट‍िव‍िटी होने के बाद आवाजाही और कारोबार का जुड़ाव हो जाता है। इससे देश को गत‍ि म‍िलती है।

यह देश का ट्रांसफार्मेंशन करने का अभ‍ियान है। वंदेभारत भारतीयों द्वारा भारतीयों के ल‍िए बनाई गई है। व‍िदेश में होता था यह अब देश में हो रहा है। यह हमारे देश की ताकत है।

अब व‍िदेशी यात्री भी वंदेभारत को देखकर अचंभ‍ित होते हैं। व‍िकस‍ित भारत के ल‍िए यह ट्रेनें मील का पत्थर बनने जा रही हैं। तीर्थ यात्राएं देवदर्शन का पार्ट नहीं बल्‍क‍ि भारत की आत्‍मा को जोड़ने वाली पव‍ित्र परंपरा है। अयोध्‍या, च‍ित्रकूट काशी हरि‍द्वार आद‍ि पावन धाम वंदेभारत से जुड़ रहे हैं। यह भारत के व‍िरासत के शहरों को देश के व‍िकास के ल‍िए जोड़ने का बड़ा कदम हैं। इसका आर्थ‍िक पहलू हैं।

11 साल में यूपी में व‍िकास कार्यों से तीर्थाटन को नए स्‍तर पर पहुंचा द‍िया है। 11 करोड़ श्रद्धालु बाबा दरबार आए थे। राम मंदि‍र में छह करोड लोग दर्शन कर चुके हैं। यूपी की अर्थव्‍यवथा को हजारों करोड़ का लाभ द‍िया है। होटल ट्रैवल और नाव कारोबार‍ियों को संजीवनी दी है।

 

Related Articles

Back to top button