मनोरंजन
छत्तीसगढ़ी फिल्म कब होही मिलन, 12 दिसंबर से सिनेमाघर में, प्रदीप शर्मा की कॉमेडी मचाएगी धमाल
लेखक और निर्देशक धर्मेंद्र चौबे की छत्तीसगढ़ी फिल्म

AINS NEWS… लेखक और निर्देशक धर्मेंद्र चौबे की छत्तीसगढ़ी फिल्म कब होही मिलन 12 दिसंबर से सिनेमाघर में प्रदर्शित हो रही है, एन माही फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई यह फिल्म परिवारिक कहानी के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लिए हुए हैं।

फिल्म में खेल को भी बढ़ावा देते हुए इसमें फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में मुख्य अभिनेता को दिखाया गया है जिसे लोग पसंद करेंगे। अपने कैरेक्टर में रियाज खान पूरा न्याय करते नजर आ रहे हैं। कॉमेडी की बात करें तो जाने-माने हास्य अभिनेता प्रदीप शर्मा फिर एक बार अपने हास्य अभिनय से तालियां बटोरेंगे।


रेणुका एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति कब होही मिलन में क्रांति दीक्षित, उपासना वैष्णव और हेमलाल कौशल जैसे कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे।




