विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क HIV Aids तथा सिफलिस परीक्षण कैम्प का आयोजन
रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट, कलाई घडी, मौसमी फल उपहार स्वरूप प्रदान

AINS NEWS गरियाबंद… स्थानीय शैक्षणिक संस्था श्रीमती दुर्गा देवी स्मृति सेवा समिति द्वारा संचालित डिपार्टमेंट ऑफ नर्सिंग, आई.टी.एस. महाविद्यालय गरियाबंद में आज दिनांकः 12/01/2026 को यशिटा मेमोरियल फॉउडेशन, आर्शीवाद बल्ड बैंक के तत्वधान में विशाल रक्तदान शिविर एवं सनराइज फाउण्डेशन संस्थान के द्वारा निःशुल्क HIV Aids तथा सिफलिस परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया।

जिसमें गरियाबंद जिला के जिला चिकित्साल्य सी.एम.ओ. मुख्य अतिथि डॉ. यू.एस. नवरत्ने (मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अस्पातल गरियाबंद), एवं विशेष अतिथि डॉ. रेड्डी सर, कार्यक्रम में अन्य अतिथि श्री बी.पी. वर्मा (निदेशक), आई.टी.एस. महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र तिवारी, शिक्षा विभागाध्यक्ष श्री पवन भरतद्वाज, नर्सिंग महाविद्यालय के स्मस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ के साथ में समस्त छात्र-छात्राओं ने इस विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क एच. आई. वी. एड्स, सिफलिस रोग परीक्षण के कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथि सत्कार, दीप प्रज्ज्वालन, पूजा वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि आशंदीवक्ता मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री यूएस. नवरत्ने ने इस शिविर कैम्प में सम्मिलित जनसमूहों को सम्बोधित करते हुए HIV Aids तथा सिफलिस जैसी महामारी के होने का कारण एवं इस रोग निदान के बारे में जानकारी प्रदान किया, तथा युवा वर्ग को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया ।

इस रक्त दानशिविर में महाविद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित छात्र-छात्राओं ने भी रक्तदान किया, यशिटा मेमोरियल फॉउडेशन, आर्शीवाद बल्ड बैंक एवं सनराइज फाउण्डेशन संस्थान के द्वारा रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए हेलमेट, कलाई घडी, मौसमी फल उपहार स्वरूप प्रदान किये।
उक्त कार्यक्रम कि जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ नर्सिंग, आई.टी.एस. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या सुश्री कांति ध्रुव ने दिया।




