क्राइम

पुलिस ने घेराबंदी कर ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा

संबलपुर में जुआ खेलते 06 जुआड़ी गिरफ्तार, हजारों की नगदी जब्त

AINS NEWS… बेमेतरा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत एसएसपी श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में साइबर सेल और चौकी संबलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआरियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना नवागढ़ के अंतर्गत चौकी संबलपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से और जुआरियों के पास से कुल 27,500/- रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है:

अजय राजपूत (27 वर्ष) – निवासी बोटेबोड, चौकी सम्बलपुर

जितेन्द्र वर्मा (40 वर्ष) – निवासी सोनपुरी, चौकी संबलपुर

शैलेन्द्र वर्मा (19 वर्ष) – निवासी जरहापारा, चौकी संबलपुर

परमेश्वर वर्मा (45 वर्ष) – निवासी जरहापारा, चौकी सम्बलपुर

नरेंद्र पाल (32 वर्ष) – निवासी टुरासेमरिया, थाना नवागढ़

उमाशंकर साहू (35 वर्ष) – निवासी पंडरभट्ठा, थाना मुंगेली

कानूनी कार्यवाही

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएसएस (BNSS) की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button