नक्सलवाद

नक्सलियों ने की बस्तर में पूर्व संरपंच की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

घटना बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव की

AINS NEWS… बस्तर में नक्सलियों ने पूर्व  संरपंच  की गोली मारकर हत्या कर दी , जिससे इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। नक्सलियों  के लगातार आत्मसमर्पण करने की खबरों  के बीच नक्सली हिंसा की यह खबर आई है। नक्सलियों ने दिनदहाड़े एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव की है।

ग्रामीणों के मुताबिक नक्सलियों ने गांव के खेत में मौजूद लोगों के बीच पहुंचकर पूर्व सरपंच भीमा मड़कम को गोली मार दी। गोली लगते ही भीमा मड़कम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि भीमा मडकम कल ही दंतेवाड़ा के बचेली से अपने गांव लौटा था। इससे पहले भी उस पर नक्सली हमला हो चुका था, लेकिन तब वह बच गया था।

 

Related Articles

Back to top button