गरियाबंद

घटारानी धाम में भीषण आग, 8–9 दुकानें जलकर खाक, नवरात्रि से पहले लाखों का नुकसान

दुकानदारों ने आशंका जताई है कि जंगल में लगी आग फैलकर मंदिर परिसर तक पहुंच गई होगी

AINS NEWS… गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी धाम में देर रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। आग लगने से मंदिर परिसर में संचालित करीब 8 से 9 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने से दुकानों में रखी फैंसी सामग्री, प्रसादी और पूजा से संबंधित सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने हाल ही में बड़ी मात्रा में नया सामान खरीदा था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह खाक हो गया। इस घटना में लगभग 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

दुकानदारों ने आशंका जताई है कि जंगल में लगी आग फैलकर मंदिर परिसर तक पहुंच गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर वन विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए हैं,

घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों ने शासन-प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button