बिलासपुर
IAS रानू साहू की संपत्ति अटैच करने के विरुद्ध दायर याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला निलंबित IAS रानू साहू की बड़ी मुश्किलें

AINS NEWS… बिलासपुर हाईकोर्ट के डिसीजन से निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं, उनकी संपत्ति अटैच करने के विरुद्ध दायर याचिका को खारिज कर दिया गया है, ये फैसला चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने दिया

कोर्ट ने ईडी की संपत्ति अटैचमेंट की कार्यवाही को सही बताते हुए ये फैसला दिया, पूर्व में रानू साहू और उनके रिश्तेदारों की करोड़ों की संपत्तियां कुर्क की गई थी, ईडी की इस कार्यवाही के विरुद्ध दायर थी 9 याचिकाएं
कोर्ट ने माना कि अपराध से पहले खरीदी गई संपत्ति को भी किया जा सकता है अटैच, रानू साहू पर कोरबा और रायगढ़ कलेक्टर रहते हुए कोयला सिंडिकेट को संरक्षण देने और अवैध वसूली का आरोप लगा है।




