मोर खारून मोर सम्मान सफाई महाअभियान, महापौर के नेतृत्व में जन – जन को दिया पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक सन्देश
सफाई श्रमदान महाभियान चलाकर जीवनदायिनी खारून मईया को किया जलकुम्भी से मुक्त

AINS NEWS रायपुर… रायपुर नगर पालिक निगम के मोर खारून मोर सम्मान सफाई महाअभियान में महादेवघाट में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अपील पर नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदगण जुटे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा की उपस्थिति में लगभग 600 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों सहित खारून मईया को जलकुम्भी से मुक्त करने समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सफाई श्रमदान कर जन – जन को महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जीवनदायिनी खारून मईया की सफाई कर उसे स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे हम सब मिलकर अवश्य पूरा करेंगे. सफाई को बनाये रखने सभी नागरिक नदी के भीतर गन्दगी, कचरा, पॉलीथिन, पूजन सामग्री ना डालें और सफाई बनाये रखने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाएं.

नगर निगम रायपुर ने खारून की सफाई करवाकर अपना दायित्व निभाया है, अब नागरिकों को खारून नदी को स्वच्छ बनाये रखने सहभागिता दर्ज करवानी है. खारून नदी की सफाई के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली, तो जवाबदेही तय करवाकर सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा ने कहा कि पहली बार जीवन दायिनी खारून मईया की सफाई का महाभियान महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें सभी नगरवासी आगे आकर रायपुर की जीवनदायिनी खारून मईया को स्वच्छ बनाने अवश्य जुड़ें.




