“विकसित भारत का संकल्प” के तहत घर-घर जनसंपर्क अभियान, उपलब्धि पत्रक का वितरण
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज: केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू

AINS NEWS मुंगेली… केन्द्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार श्री तोखन साहू ने विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में “विकसित भारत का संकल्प” के तहत घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया तथा उपलब्धि पत्रक का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए जनकल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।
मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

श्री साहू ने कहा कि यह घर-घर जनसंपर्क अभियान केवल सूचना प्रसार नहीं, बल्कि जनता को विकास यात्रा से जोड़ने का सशक्त प्रयास है।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के 14 विशिष्ट जनों से भेंट कर उपलब्धि पत्रक भेंट किया और उनसे संवाद किया।
इस दौरान निम्न 14 विशिष्ट जनों से भेंट की गई—
1. श्री धनेश सोलंकी – सेवानिवृत्त प्राचार्य, बी. आर. साव मुंगेली
2. श्री लवबीर गुप्ता – सेवानिवृत्त अपर संचालक, आदिम जाति कल्याण विभाग
3. श्री प्रमोद पाठक – सेवानिवृत्त अधिकारी / पत्रकार (दैनिक भास्कर)
4. श्री पुहूप साहू – जिलाध्यक्ष, साहू समाज मुंगेली
5. श्री एम. एल. कुलमित्र – सेवानिवृत्त पटवारी
6. श्री कृष्णानंद सहाय – सेवानिवृत्त लाइनमैन
7. पंडित दीनानाथ उपाध्याय – ज्योतिषाचार्य एवं साहित्यकार
8. श्री अनूप चंद बैद – जिलाध्यक्ष, जैन समाज मुंगेली
9. डॉ. संजय अग्रवाल – शिशु रोग विशेषज्ञ
10. डॉ. सुषमा अग्रवाल – स्त्री रोग विशेषज्ञ
11. श्री भरत नाथ जोगी – पुजारी, माँ महामाया मंदिर एवं महंत
12. श्रीमती बिमला सोनी – सराफा व्यापारी
13. श्री श्रवण सोनी – कारीगर, सराफा व्यवसाय
14. सुश्री निशा कोठरी – मेडिकल जनसेवा क्षेत्र
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केसरवानी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




