RAIPUR

खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज!

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के बेहद खास माने जाने वाले खुमान वर्मा फंसे

AINS NEWS तिल्दा नेवरा: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र तिल्दा नेवरा से बड़ी खबर आ रही है। सत्ता के रसूख में चूर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा के पति खुमान वर्मा और उनके साथियों के खिलाफ नेवरा थाने में नामजद अपराध दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारियों को धमकी: अवैध खनन रोकने पहुंचे खनिज अधिकारीयो को दी थी जान से मारने की धमकी।

वीडियो हुआ वायरल: सोशल मीडिया पर भद्दी गालियां देने और रौब दिखाने का वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई।

BNS की गंभीर धाराएं: पुलिस ने नए कानून ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) के तहत दर्ज किया मामला।

किन-किन धाराओं में फंसा पेंच? पुलिस ने वायरल वीडियो को आधार बनाकर आरोपियों के खिलाफ चौतरफा शिकंजा कसा है:

सरकारी काम में बाधा (धारा 221 BNS): ऑन-ड्यूटी सरकारी कर्मचारी को काम करने से रोकने पर 3 महीने की जेल का प्रावधान।आपराधिक धमकी (धारा 351(3) BNS): जान से मारने और गंभीर रूप से डराने-धमकाने का आरोप।

रास्ता रोकना (धारा 126(2) BNS): अधिकारी का रास्ता रोकने के लिए लगाई गई धारा।सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता (धारा 296 BNS): सरेआम भद्दी गालियां देने और अभद्र व्यवहार करने का मामला।

आपराधिक साजिश (धारा 3(5) BNS): संयुक्त रूप से सामान्य इरादे के साथ वारदात को अंजाम देना।

क्या है पूरा मामला?

खनिज विभाग के अधिकारी तिल्दा नेवरा नगर के वार्ड नंबर 22 में चल रहे अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान सत्ता पक्ष के रसूखदार नेता और नगर पालिका अध्यक्ष पति खुमान वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर अधिकारियों को घेर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अधिकारियों को काम रोकने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें भद्दी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई। मंत्री का करीबी होने के कारण इलाके में यह मामला भारी सियासी तूल पकड़ चुका है।

 

Related Articles

Back to top button