RAIPUR

रायपुर में के.सी. वेणुगोपाल का भव्य स्वागत, विकास उपाध्याय की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसी विमानतल पहुंचे

ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ आत्मीय अभिनंदन

AINS NEWS रायपुर… अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल के रायपुर आगमन पर पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। के.सी. वेणुगोपाल जी कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि के.सी. वेणुगोपाल जी के स्वागत के लिए रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने महामंत्री जी का अभिनंदन किया तथा उनके प्रति अपना स्नेह और समर्थन व्यक्त किया।
उपाध्याय ने कहा कि के.सी. वेणुगोपाल जी का यह प्रवास प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर लगातार प्रयास जारी है।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। के.सी. वेणुगोपाल जी के आगमन को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button