शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर आत्मीय स्वागत
बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया

AINS NEWS… शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हारपारा में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखी यादव तथा विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, श्रीमती रेणुका साहू, श्रीमती मधु देवांगन और सूरज सिंह (पार्षद) उपस्थित रहे


कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और मुंह मीठा करा कर आत्मीय स्वागत किया गया, साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए,
अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया,
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और पालक गण उपस्थित रहे, कार्यक्रम सौहार्द पूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ




