मनोरंजन

बहुत जल्द आने वाला है टीजर “मया के जादू चलगे” का, फिल्म भी रिलीज होगी 14 अगस्त से

छत्तीसगढ़ी फिल्म "मया के जादू चलगे" कर्णप्रिय गीतों से सजी फिल्म है

AINS NEWS… अभिनेता लक्षित झांझी और अभिनेत्री शशि वर्मा द्वारा अभिनीत छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “मया के जादू चलगे” 14 अगस्त से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है, इस फिल्म के दो गाने सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुके हैं जिसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है, फिल्म का टीजर भी बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा जिसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है, फिल्म के निर्देशक जी. विजय है, सह निर्देशक संतोष फुंडे और कपिल धनगर है.

निर्देशक जी. विजय ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म “मया के जादू चलगे” कर्णप्रिय गीतों से सजी फिल्म है, जिसकी कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी यह फिल्म पारिवारिक पृष्ठभूमि, सुमधुर गीत संगीत और कॉमेडी से भरपूर है, फिल्म में उर्वशी साहू, उपासना वैष्णव, संतोष फूंडे, संतोष निषाद, साक्षी गुमगावकर, मोहन पोटे, राजन सूर्यवंशी, विजय गुमगावकर, पिंकी साहू, भूमि साहू,पायल शर्मा,मालती सींग, कपिल धनगर, तोताराम, निलेश भारद्वाज, अमित साहू, कीर्ति गुप्ता,कुंदन साहू, अपर्णा वैष्णव, लक्षिता साहू, कृष्णा लाँझकर भैरवी साहू,अंशिका यादव, विक्की कोठले,केशव जंघेल, श्रुतिका ने अभिनय किया है

फिल्म के गीतों को अपनी सुमधुर आवाज से सजाया है सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, विवेक शर्मा, अनुपमा मिश्रा, मुनमुन और इमरान सिद्दीकी ने, वीआर फिल्म और श्री श्री फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म “मया के जादू चलगे” के निर्माता राजन सूर्यवंशी और सचिन घोड़े हैं, इनके अलावा सह निर्माता सीमा दिनेश धोपे और रेवती मितेश वेरुलकर है।

Related Articles

Back to top button