क्योंकि फिल्म का शीर्षक है “जान लेबे का”?, कल हो रही है रिलीज
छत्तीसगढ़ के मल्टीप्लेक्स समेत 66 सिनेमा घरों में यह फिल्म रिलीज हो रही है

AINS NEWS… कल जिस फिल्म का पिटारा खुलने वाला है उसे बहुत बड़े बजट की बताई जा रही है उस फिल्म का नाम है “जान लेबे का”, कल यानि 31 जुलाई को छत्तीसगढ़ के मल्टीप्लेक्स समेत 66 सिनेमा घरों में यह फिल्म रिलीज हो रही है, फिल्म का नाम है “जान लेबे का”।

छत्तीसगढ़ी फिल्म “जान लेबे का” के शीर्षक का मतलब है “जान ले लोगे क्या” अब यह टाइटल फिल्म में कितना सार्थक किया गया होगा यह तो कल ही पता चलेगा, क्या यह शीर्षक अभिनेत्री के लिए है या फिर दर्शकों के लिए कि “जान लेबे का” इसका मतलब ये तो नहीं की मैंने कैसी फिल्म बनाई है यह बताएं? अब भगवान ही जाने इस शीर्षक का क्या मतलब है? क्योंकि अगर यह फिल्म रोमांटिक होती तो इसका शीर्षक शायद “जान देबे का” होता लेकिन इसमें तो जान लेने की बात कही गई है,
बड़ा कंफ्यूजन सा शीर्षक
इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर के सहारे रिलीज किया जाना प्रतीत हो रहा है क्योंकि निर्देशक के नाम के बगल में डिस्ट्रीब्यूटर का नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है “सतीश जैन”, अगर सतीश जैन फिल्म वितरण करके ही फिल्मों को सुपरहिट करा लेंगे तो उन्हें फिल्म बनाने की क्या जरूरत है, यह भी उन्हें जान लेना चाहिए क्योंकि फिल्म का नाम “जान लेबे का” है? उन्हें अपनी अभी तो अपनी ही फिल्म का वितरण करना चाहिए.




