एक फिल्म का दो ट्रेलर, छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पहली बार, 7 अगस्त को हो रही है रिलीज
फिल्म का ट्रेलर लोगों ने पसंद नहीं किया इसीलिए दोबारा इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया होगा

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ी सिनेमा में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी फिल्म का दो बार ट्रेलर रिलीज किया गया हो, यह फिल्म है लोक परलोक, लोक परलोक कल यानी 7 अगस्त को रिलीज हो रही है।

यूट्यूब से सिनेमा में आए अभिनेता धनेश साहू और अभिनेत्री आराधना साहू अभिनीत छत्तीसगढ़ी फिल्म लोक परलोक के मीटअप कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने सवाल किया था कि आपकी फिल्म के ट्रेलर में सिर्फ गाने ही गाने भरे हैं, फिल्म की कहानी से दूर नजर आता है ट्रेलर? सवाल के जवाब में फिल्म के निर्देशक जॉनसन अरुण ने कहा था की हमने ट्रेलर में अपनी फिल्म के गानों को प्रमोट किया है क्योंकि गाने बहुत ही कर्णप्रिय है, शायद सवालों से फिल्म के निर्माता निर्देशक समझ गए होंगे कि फिल्म का ट्रेलर लोगों ने पसंद नहीं किया इसीलिए दोबारा इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया होगा।
फिल्म लोक परलोक के निर्माता अशोक तिवारी का दावा है कि यह फिल्म इतनी साफ सुथरी है कि इसे अपने परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है ऐसा इसलिए उन्होंने कहा क्योंकि आजकल जिस तरह के कुछ गीत और जिस तरह की कुछ फिल्म देखने में आती है उसे वाकई में परिवार के साथ बैठकर देखना असहज सा होता है।
दो ट्रेलर रिलीज करने को लेकर निर्देश जॉनसन अरुण ने कहा कि हमने पहले ट्रेलर में अपने गानों को प्रमोट किया था और दूसरे ट्रेलर को भी ऐसा बनाया गया है कि लोगों को फिल्म की मूल कहानी पता ना चले, क्योंकि अगर वही पता चल जाएगा तो सिनेमा घर कौन आएगा। दूसरे ट्रेलर को देखकर अब दर्शकों में पूरी फिल्म देखने का उत्साह भरपूर नज़र आ रहा है।




