मनोरंजन
प्रेम चन्द्राकर और भूपेन्द्र साहू की प्रसिद्ध जोड़ी लेकर आ रही है छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ल तैं नई जाने”
फिल्म के निर्माता अलक राय एवं मंजुल ठाकुर है

AINS NEWS… अमन मूव्हीज मार्क एवं श्री आदया एंटरटेनमेंट के बैनर तले एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ल तैं नई जाने” बनाने का निर्णय लिया गया है । फिल्म के निर्माता अलक राय एवं मंजुल ठाकुर है, इस फिल्म का निर्देशन भोजपुरी फिल्मों के सुपर हिट निर्देशक मंजुल ठाकुर करेंगे ।

फिल्म की कहानी/पटकथा संवाद और गीत/संगीत छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध जोड़ी प्रेम चन्द्राकर और भूपेन्द्र साहू करेंगे। फिल्म जनवरी 2026 में फ्लोर पर जाएगी ।
एक औपचारिक मिटिंग में इस फिल्म के निर्माण की घोषणा की गई । मीटिंग में निर्माता अलक राय निर्देशक मंजूल ठाकुर संगीतकार जोड़ी प्रेम चन्द्राकर- भूपेन्द्र साहू उपस्थित थे। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में मन कुरैशी, दीक्षा जायसवाल और इशिका यादव हैं




