छत्तीसगढ़

जलजमाव से कॉलोनीवासी परेशान, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

जोन 8 एवं स्थानीय पार्षद घनश्याम छत्रिय से की गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है

AINS RAIPUR…प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मीडिया कर्मियों को सोंडोंगरी में आवंटित मकानों की कॉलोनी के मुख्य द्वार पर जलजमाव की समस्या हो रही है,
इस समस्या की शिकायत संबंधित निगम जोन 8 एवं स्थानीय पार्षद घनश्याम छत्रिय से की गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है जिसकी वजह से कॉलोनी वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बीएस यूपी कॉलोनी सोंडोंगरी में मीडिया कर्मियों को आवंटित मकानों की कॉलोनी के मुख्य द्वार में वर्षा का जल जमा हो गया है जिसकी वजह से रह वासियों को बाहर जाने एवं कॉलोनी में आने में दिक्कत हो रही है यहां तक कि पानी में कभी कभार सांप भी बैठे मिलते हैं इसके अलावा कॉलोनी में बनाई गई नालियों का सोंडोंगरी में बहने वाले नाले से जोड़ा गया है लेकिन नालियों का पानी नाला में जाने की बजाय नाले का पानी नालियों से कॉलोनी में पहुंच रहा है जिसकी वजह से कॉलोनी में गंदगी का आलम है गंदगी की वजह से कॉलोनी में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है इन समस्याओं की शिकायत निगम जोन 8 एवं क्षेत्र के पार्षद घनश्याम क्षत्रिय से की गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है

Related Articles

Back to top button