क्राइम

मूकबधिर की हत्या कर फरार लेडी डॉन हुई गिरफ्तार, मंदिर हसौद से पुलिस ने किया अरेस्ट

जिस मूकबधिर ने की मदद उसी का गला रेता इस युवती ने

AINS RSIPUR…रविवार को आजाद चौक थाना क्षेत्र में गाडी टकराने के मामूली विवाद पर एक युवती ने मूकबधिर का गला रेत कर ह्त्या कर दी थी, जानकारी के अनुसार कंकाली मंदिर के रास्ते पर लेडी डॉन युवती के आगे एक मूकबधिर अपनी गाडी से जा रहा था, युवती की गाडी के हॉर्न की आवाज न सुन पाने के चलते टक्कर हो गई जिसमे युवती अपनी मां के साथ गिर गई उस मूकबधिर ने युवती को उठाया, उठते ही युवती ने अपने पास रखे चाक़ू से मूकबधिर का गला रेत दिया और फरार हो गई, पुलिस ने उसे मंदिर हसौद के पास से गिरफ्तार किया है, बता दें कि युवती के खिलाफ और भी मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है.

Related Articles

Back to top button