भिलाई

सैकड़ो ट्रकों का मालिक निकला टैक्स चोर, राज्य जीएसटी ने किया तलब

सभी की निगाहें राज्य जीएसटी की कार्रवाई पर टिकी है

AINS NEWS… बीते दिनों भिलाई के एक ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ़ छोटू के ट्रांसपोर्ट कंपनी हैवी ट्रांसपोर्ट के ऑफिस और यार्ड में जीएसटी की टीम ने दबिश देकर जांच की और दस्तावेज खंगाले थे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हैवी ट्रांसपोर्ट के संचालक के द्वारा करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी की बात सामने आई है जिसे लेकर राज्य जीएसटी विभाग ने उन्हें तलब किया है

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जीएसटी की रेड और लोहा चोरी के मामले को लेकर इंद्रजीत सिंह उर्फ़ छोटू काफी चर्चा में है, इसी दौरान उनकी और भी खासियत सामने आने लगी कि उनकी पहुंच बड़े-बड़े राजनेताओं तक है साथ ही अपने पिता के एक ट्रक को कैसे 1500 ट्रक तक पहुंचाया इंद्रजीत ने, अब सभी की निगाहें राज्य जीएसटी की कार्रवाई पर टिकी है।

 

Related Articles

Back to top button