कवर्धा में फिर बंदरों का आतंक, मासूम बच्ची को बनाया निशाना
वार्ड 11-12 में दहशत का माहौल, आखिर कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?

AINS NEWS दीपक तिवारी… कवर्धा शहर में बंदरों का आतंक एक बार फिर सिर उठाता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह एक छोटी बच्ची को बंदर ने काट लिया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद वार्ड क्रमांक 11 और 12 के रहवासियों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि इन इलाकों में कुछ समय पहले भी बंदरों के आतंक से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। उस दौरान करीब 15 लोगों के बंदर के काटने से घायल होने की बात सामने आई थी। अब एक बार फिर बंदरों के हमले शुरू होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बार-बार ऐसी घटनाओं के बाद भी स्थायी समाधान क्यों नहीं निकल पा रहा क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका एवं संबंधित विभाग को तत्काल ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
वार्ड 11 और 12 के लोग अब पूछ रहे हैं—बंदरों के आतंक से कब मिलेगी राहत क्या प्रशासन इस बार सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देगा या वास्तव में कोई स्थायी व्यवस्था भी करेगा
चर्चा तो अब यही है मासूम बच्ची पर बंदर का हमला चेतावनी है, इसे नजरअंदाज करना कहीं भारी न पड़ जाए।




