गरियाबंद

“हिंदी दिवस” (पखवाड़ा) का आयोजन, विभिन्न कथाकारों की कहानियों का वाचन

कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

AINS NEWS गरियाबंद… शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गरियाबंद एवं नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 17/09/2026, गुरुवार को “हिंदी दिवस” (पखवाड़ा) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-वंदना से हुआ। इस अवसर पर शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. तलवरे एवं नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी.एस. दास ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा की भूमिका एवं उसकी उपयोगिता पर विशेष बल दिया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात रंजन ने हिंदी भाषा के राजभाषा के पद पर स्थापित होने के संघर्ष एवं विकास की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर विभिन्न कथाकारों की कहानियों का वाचन प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में वाणिज्य विभागाध्यक्ष (सह. प्रा.) श्री सी.एल. तारक, श्री प्रदीप निर्मलकर, श्री प्रेमानंद महिलांगे, डॉ. सत्यम कुम्भकार, श्री भुवनेश्वर कुरे सहित समस्त अतिथि व्याख्याता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button