भारी मात्रा में डम्प किये गये आई.ई.डी. बनाने का सामान, कुकर, वायर, फटाखा एवं अन्य राशन सामग्री बरामद
जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी थाना शोभा एवं थाना जुगाड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम साईबीनकछार, कोदोमाली, भूतबेड़ा के जंगल क्षेत्र

AINS NEWS गरियाबंद… जिला गरियाबंद अंतर्गत सक्रिय शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन उदंती एरिया कमेटी के माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी/ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से थाना शोभा एवं थाना पायलीखण्ड (जुगाड़) क्षेत्रातंर्गत ग्राम साईबीनकछार, कोदोमाली, भूतबेड़ा के जंगल क्षेत्र में आई.ई.डी. बनाने हेतु भारी मात्रा में विस्फोटक सामान को डम्प कर रखा गया था।

जिसके संबंध में स्थानीय सूचना तंत्रो के माध्यम से आसूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही करते हुये दिनांक 02.11.2025 को जिला मुख्यालय गरियाबंद से जिला पुलिस बल गरियाबंद के ऑपरेशन टीम ई-30 द्वारा थाना शोभा एवं थाना पायलीखण्ड़ (जुगाड़ ) के ग्राम साईबीनकछार, कोदोमाली, भूतबेड़ा के जंगल पहाडी क्षेत्र की ओर सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुये थे।

अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 02.11.2025 के सुबह प्राप्त सूचना अनुसार डम्प एरिया में पहुंचकर बीडीएस टीम द्वारा सघन सर्च किया गया सर्च के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों में जमीन के नीचे संदिग्ध डम्प की जानकारी हुई। उक्त जगह की खुदाई करने पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षित तरीके से रखे भारी मात्रा में आई.ई.डी. बनाने का विफोस्टक सामान, 04 नग कुकर, इलेक्ट्रीक वायर, फटाखा एवं अन्य राशन सामग्री बरामद कर माओवादियों के विनाशकारी नीतियों को विफल करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।




