मध्यप्रदेश

आप आकर निवेदन करो फिर मेरी जिम्मेदारी है काम कराना – मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

युवाओं ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला रोककर अपनी परेशानी बताई

AINS NEWS… केंद्रीय मंत्री व महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को गुस्से से तमतमाये नजर आए। कुछ युवकों ने उनका काफिला रोक लिया। सड़क की समस्या के दौरान एक युवक ने कहा कि, समय से पहले सड़क बन जाए, नहीं तो वोट मांगने आएंगे तो हम वोट नहीं देंगे। इतना सुनते ही सिंधिया के चेहरे के भाव बदल गए और और उन्होंने अंगुली दिखाते हुए कहा कि, इस भाषा का उपयोग मेरे साथ कभी मत करना। आप निवेदन करो, मेरा काम है, काम कराना।

दरअसल, गुना के गुलाबगंज में खेजरा रोड की बदहाली को लेकर युवाओं ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला रोककर अपनी परेशानी बताई। एक युवक ने सड़क नहीं बनने पर चुनाव में वोट न देने की बात कही तो सिंधिया ने उसे सख्त हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने गुलाबगंज-कैंट चौराहा सड़क के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा कर दी।

गुना दौरे पर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया जब गुलाबगंज क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उनका काफिला रोक लिया। लोगों ने जर्जर खेजरा रोड की समस्या सामने रखते हुए सड़क निर्माण की मांग की और ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों का कहना था कि सड़क की खराब हालत के कारण लंबे समय से आवागमन में परेशानी हो रही है। युवाओं ने सड़क निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी भी जताई।

Courtesy: NBT

 

Related Articles

Back to top button