छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर कसा तंज, कहा- विरोध की आवाज दबाने सड़कों पर उतार दिए कंटेनर

मुख्यमंत्री निवास घेरने भाजयुमो के आंदोलन को लेकर रायपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर राजधानी पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर ली है

रायपुर।। मुख्यमंत्री निवास घेरने भाजयुमो के आंदोलन को लेकर रायपुर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर राजधानी पुलिस ने पूरी व्यवस्था कर ली है। सीएम हाउस की ओर जाने वाले सभी रास्तों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चारो ओर पुलिस बल तैनात हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि युवाओं से इतना डर की विरोध की आवाज दबाने सड़कों पर कंटेनर उतार दिए। भूपेश जी अभी तो बस यह शुरुआत है, वादे नहीं निभाए तो टैंक भी बुला लीजिएगा, यह आवाजें अब दबने वाली नहीं हैं। छत्तीसगढ़ ने इतनी डरपोक और कायर सरकार कभी नहीं देखी।

आपको हम बता दें कि बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सीएम हाउस का घेराव करने निकले हैं। इस बीच उन्हें रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही तमाम सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button