राष्ट्रीय

पेगासस मामले को लेकर राहुल गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

पेगासस मामले में गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र की सरकार को लेकर निशाना साधा है

नई दिल्ली।। पेगासस मामले में गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र की सरकार को लेकर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट लिख कहा कि पीएम मोदी और उनकी सरकार लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार और पीएम मोदी के गठित कमेटी के साथ असहयोग पर भी संदेह व्यक्त किया है कि सरकार के पास कुछ बहुत बड़ा है जिसे वह छुपाना चाहते हैं।

राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘‘पीएम और उनकी सरकार का सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नियुक्त की गई कमेटी के साथ असहयोग से साफ है कि उनके पास कुछ बहुत बड़ा है जो वह छुपाना चाहते हैं और लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं’’।

सुप्रीम कोर्ट में पेगासस मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई है। जिसमें जस्टिस आरवी रविंद्रन समिति की ओर से पीठ के समक्ष रिपोर्ट दाखिल की गई है। सीजेआई एनवी रमन की बेंच ने रिपोर्ट पर गौर किया। इस दौरान वकील कपिल सिब्बल ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की, जिस पर सीजेआई ने इनकार कर दिया। हालांकि सीजेआई ने कहा कि समिति की सिफारिशों को सार्वजनिक किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button