नशीली दवाई व सीरप की तस्करी करते दो गिरफ्तार, मालेनेट सीरप, स्पास प्लस कैप्शुल, और अल्पराजोलम टैबलेट बरामद
कुम्हारपारा चैक में दो संदिग्ध व्यक्तियो की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर दोनो ने अपना-अपना नाम भावेश वर्मा उर्फ राजा निवासी कुम्हारपारा एवं सत्यनारायण सोनी निवासी भैरमदेव वार्ड का होना बताये।

AINS BASTAR…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में उप पुलिस अधीक्षक (परिवीक्षाधीन) आशीष नेताम, निरीक्षक धनंजय सिन्हा, एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु कुम्हारपारा चैक की ओर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा कुम्हारपारा चैक में दो संदिग्ध व्यक्तियो की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर दोनो ने अपना-अपना नाम भावेश वर्मा उर्फ राजा निवासी कुम्हारपारा एवं सत्यनारायण सोनी निवासी भैरमदेव वार्ड का होना बताये। जिनके बैग की विधिवत तलाशी लेने पर उनकेे पास मालेनेट सीरप, 100 नग शीशी प्रत्येक में 100 एमएल सीरप कुल मात्रा 10 लीटर, पीवाॅन स्पास प्लस कैप्शुल 224 नग एवं अलप्राजोलम टैबलेट 160 नग मिला जो प्रतिबंधित एवं नशीली दवाईयों की श्रेणी में आता है उक्त प्रतिबंधित दवाई एवं सीरप के रखने के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त नशीली दवाई एवं सीरप के रखने के संबंध में कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया।


मामले में असित दास का कृत्य एन0डी0पी0एस0 एक्ट की परिधि में आने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। दोनो आरेापी के कब्जे से मालेनेट प्लस सीरप 100 नग शीशी प्रत्येक में 100 एमएल सीरप कुल मात्रा 10 लीटर, पीवाॅन स्पास प्लस कैप्शुल 224 नग एवं अलप्राजोलम टैबलेट 160 बरामद कर जप्त किया गया है। जप्तशुदा संपत्ति की कीमत 17,030/- रूपये आंकी गई है। मामले में आरोपी भावेश वर्मा उर्फ राजा एवं सत्यनारायण सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया।
जप्त संपत्तिः-
मालेनेट सीरप,100 नग मात्रा 10 लीटर, कीमत 14,800/- रूपये
पीवाॅन स्पास प्लस कैप्शुल 224 नग कीमत – 1850/- रूपये
अल्पराजोलम टैबलेट 160 नग कीमत – 385/-रूपये




