क्राइम

5 साल पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

एसडीओपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में घरघोडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

AINS RAIGARH…एसपी अभिषेक मीणा के द्वारा पुराने अपराधो के निकाल के लिए थानों को निर्देशित किया गया है इसी कड़ी में घरघोडा थाना द्वारा 5 साल पुराने हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की गई है बताना लाजमी हो कि 6 साल पहले घरघोडा थाना के हॉस्पिटल के पास महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी । जिसका थान में मर्ग कायम किया गया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था । पूछताछ में पता चला कि मृतक महिला की शिनाख्ती पश्चात महिला की पहचान काजल महतो के रूप में हुई ।

मृतक महिला को अंतिम बार नवापारा टेंडा में किराए के मकान पर रहने वाला अनिल चंद्रवंशी के साथ देख गया था । पुलिस की जाँच में सामने आया उसमें संदेही के रुप मे आरोपी अनिल चंद्रवंशी ने महिला काजल महतो कि 23 अगस्त 2017 को घरघोडा हॉस्पिटल के पास महिला की हत्या कर भागना पाया गया । पुलिस द्वार 5 साल से फरार आरोपी की पकड़ने के लिए आरोपी के घर रोहतास झारखंड व अन्य प्रदेशों की खाक छान रही थी । आरोपी को पकड़ने के लिए झारखंड से तेलंगाना तक सफर किया । परंतु सफलता नही मिल रही थी धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा ने मृतका को न्याय दिलाने के लिए उच्च अधिकारी एसपी अभिषेक मीणा के दिशानिर्देश एएसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर सायबर सेल के सहयोग लेते हुए आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया जिस पर आरोपी का लोकेशन हैदराबाद होना बताया जा रहा था धरमजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में हत्या के आरोपी के लिए पकड़ने के लिए घरघोडा थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस के नेतृत्व में टीम गठित किया ।

आरोपी की पकड़ने टीम को हैदराबाद भेजा गया जहाँ पुलिस टीम ने लोकेशन ट्रेस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर घरघोडा थाना लाया गया है ।आरोपी से बारीकी से पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी से पूछताछ किया गया जो वर्ष 2017 में मृतिका काजल महतो से संबंध होना तथा नवापारा टेंडा में किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहना व दिनांक घटना को मृतिका द्वारा आरोपी को उसके गृह ग्राम ले जाने की जिद करने पर आरोपी द्वारा लोक लाज के डर से कसैया पुल के पास धारदार चाकू से मृतिका के गला को रेतकर हत्या कर झाड़ी में फेंक देना तथा हत्या करने में प्रयुक्त चाकू को वहीं कुछ दूर पर पेड़ नीचे जमीन में गाड़ देना बताया आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को घटनास्थल पर कुछ दूर से जमीन से खोद कर बरामद किया गया
आरोपी द्वारा अपराध करना कबूल किया गया ,अपराध कबूल करने पर विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

कार्यवाही में एसडीओपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस , एएसआई विल्फ्रेड मसीह प्रा आर डोलनारायन साव आर पुरषोत्तम सिदार महेश पंडा उधो पटेल बीरबल भगत की विशेष भूमिका निभाई है।

 

Related Articles

Back to top button