छत्तीसगढ़

कौन होगा रेरा का दूसरा चेयरमैन, पहले चेयरमैन विवेक ढांड का 5 साल का कार्यकाल 15 जनवरी को होगा ख़त्म, नए चेयरमैन के लिए दस आवेदन आये

रेरा के चेयरमैन के लिए हेड ऑफ फॉरेस्ट संजय शुक्ला के नाम की चर्चा

AINS RAIPUR…रेरा के पहले चेयरमैन विवेक ढांड का 5 साल का कार्यकाल 15 जनवरी को पूरा होने जा रहा है, ऐसे में वे  औपचारिक रूप से 13 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए, अगले रेरा के चेयरमैन के लिए हेड ऑफ फॉरेस्ट संजय शुक्ला के नाम की चर्चा हो रही है क्योंकि वह लंबे समय तक हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर रह चुके हैं साथ ही आवास पर्यावरण विभाग के सेक्रेटरी भी

हालांकि रेरा के नए चेयरमैन कौन होंगे इसका फैसला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे, बताया जा रहा है कि रेरा में नई नियुक्ति नहीं होने के वजह से नियमानुसार विधिक सलाहकार और रजिस्ट्रार को पावर डेलीगेट करेंगे, रेरा में विधिक सलाहकार श्रीमती दीपा कटारे एडीजे रह चुकी हैं, इसी तरह रजिस्ट्रार डॉ अनुप्रिया मिश्रा राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर हैं और वह पिछले करीब साढे 3 साल से रजिस्ट्रार के पद पर हैं

रेरा कानून में यह प्रावधान है कि चेयरमैन अथवा सदस्य का कार्यकाल खत्म होने पर वह रेरा के अफसरों को अपना पावर डेलिगेट्स कर सकते हैं, बताया गया है कि कुल मिलाकर नए चेयरमैन के लिए 10 आवेदन आए हैं, इनमें से ज्यादातर रिटायर्ड अफसर हैं, चयन समिति के अध्यक्ष की व्यस्तता की वजह से बैठक नहीं हो पा रही है, समिति में सीएस अमिताभ जैन और एसीएस सुब्रत साहू सदस्य हैं

 

Related Articles

Back to top button