छत्तीसगढ़

रिहा हुए कर्मचारी संघ के सदस्य, अब होंगे लामबंद, करेंगे राष्ट्रीय अधिवेशन भी

अखिल भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 19 मार्च को राष्ट्रीय अधिवेशन किया जाएगा

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों को बैठक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, कर्मचारी संघ ने कहा कि सरकार अब वादाखिलाफी करते हुए दमनकारी रवैया अपना रही है, जानकारी के अनुसार विगत दिनों बैठक कर रहे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि गढ़पाले, कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, महामंत्री चुम्मन साहू और कार्यकारी अध्यक्ष महिला विंग नीलू ओगरे को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल में बंद कर दिया गया, 16 जनवरी को इन्हें रिहा किया गया, जेल से रिहा होते ही अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने गिरफ्तारी के दिन उपस्थित पुलिसकर्मियों की नारको टेस्ट कराए जाने की मांग की है, रवि ने बताया कि कर्मचारियों के हित को लेकर अखिल भारतीय संविदा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 19 मार्च को राष्ट्रीय अधिवेशन किया जाएगा और सरकार की दबाव पूर्ण और तानाशाही नीतियों को उजागर करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संदेश भेजा जाएगा,

गिरफ्तार किए गए चार अनियमित कर्मचारियों में रसोईया संघ की अध्यक्ष नीलू ओगरे को भी बिना बताए और कोर्ट में बिना पेश किये जेल में बंद कर दिया गया, नीलू ने बताया कि उन्हें 5 दिन जेल में रहना पड़ा, इस दौरान उन्हें उनके परिवार से मिलने भी नहीं दिया गया, वे एक ही कपड़ों में जेल के भीतर 5 दिन रही जिसकी वजह से उनका स्वास्थ्य बिगड़ चुका है, जेल से रिहा होते ही वह अस्पताल में भर्ती हुई।

Related Articles

Back to top button