गाड़ियों में धड़ल्ले से पीली बत्ती का उपयोग, पुलिस ने की कार्यवाही
एनटीपीसी लिखी 4 से 5 चार चक्का गाड़ियों में अवैध रूप से पीली बत्ती सायरन का उपयोग किया जा रहा

AINS RAIGARH…घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी तिलईपाली खनन परियोजना में चलने वाली गाड़ियों में पीली बत्ती लगाकर उपयोग किया जा रहा था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार खनन क्षेत्र में एनटीपीसी लिखी 4 से 5 चार चक्का गाड़ियों में अवैध रूप से पीली बत्ती सायरन का उपयोग किया जा रहा था । घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने पेट्रोलिंग के दौरान एनटीपीसी लिखी बुलेरो में पीली बत्ती और सायरन की परमिशन और दस्तावेज की मांग की तो ड्राइवर द्वारा दस्तावेज नही पेश करने पर थाना प्रभारी द्वारा चलानी कार्यवाही करते हुए दुबारा नही लगाने की हिदायत देते छोड़ दिया गया ।

अवैध रूप से पीली बत्ती सायरन का उपयोग हो रहा है और एनटीपीसी तिलाईपाली एचआर प्रबंधन को सुध नही है या फिर गलत कार्यो के संरक्षण देने का काम कर रहे है । जबकि छत्तीसगढ़ राज्य में पीली बत्ती पर पूरी तरह प्रतिबंध है । एनटीपीसी तिलाईपाली खनन परियोजना द्वारा पीली बत्ती लगाकर छत्तीसगढ़ शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है ।




