छत्तीसगढ़ का बजट सत्र,आज से शुरू हो रहा है
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च बुधवार यानी आज से शुरू होने जा रहा है. सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा.

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च बुधवार यानी आज से शुरू होने जा रहा है. सत्र का शुभारंभ राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा. इसके बाद अगले दिन इस पर चर्चा होगी. विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के आधार पर 6 मार्च को राज्य का बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा. इसे खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पेश करेंगे. चुनाव (Assembly Elections 2023) से पहले ये भूपेश सरकार का आखिरी बजट है इस कारण इससे जनता बहुत आस लगाए बैठी है. उसे उम्मीद है कि इस बार कुछ ज्यादा मिलेगा.

बजट सत्र का शेड्यूल
छत्तीसगढ़ विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र 1 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा. इसमें पेंडिग बिल और अध्यादेश को पास कराने के साथ ही अन्य शासकीय कार्य होंगे. सत्र के पहले दिन राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा, मंगलवार को विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत पत्रकार वार्ता कर सत्र की रूपरेखा सभी के सामने रखेंगे.




