राष्ट्रीय

एक ही परिवार के 6 लोगों की दम घुटने से मौत, मरने वालों में 4 पुरुष, 1 महिला और 1 डेढ़ साल का बच्चा है

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AINS DEDK….मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोने से दुर्घटना हो गई। यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शास्त्री पार्क इलाके में एक परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था। तभी कॉइल किसी समय रात में एक गद्दे पर गिर गई, जिससे आग लगने से जहरीला धुआं पूरे कमरे में फैला गया और वहां सो रहे लोग बेहोश हो गए। बाद में दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मरने वालों में 4 पुरुष, 1 महिला और 1 डेढ़ साल का बच्चा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button