छत्तीसगढ़
बेटे को सम्मान मिलने से परिवार हुआ गदगद, केसकाल के कमराज को मिला सम्मान
पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में शामिल रहकर बेहतर प्रदर्शन किया करता था,कमराज

के.शशीधरन केशकाल
AINS KONDAGAON…उर्दू एकेडमी केशकाल द्वारा शेख मकबूल कसाब का पुत्र कमराज रजा को प्रशस्ति पत्र व प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया गया, परिवार जनों में खुशी का माहौल है
केशकाल नगर के मस्जिद पारा निवासी पत्रकार शेख मकबूल कसाब का पुत्र कमराज रजा जो कि उर्दू स्कूल में कक्षा आठवी की छात्र है। जिन्हे गत दिनों उर्दू एकेडमी केशकाल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया है। अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर माता पिता एवं परिवार जनों ने उर्दू एकेडमी संस्था को धन्यवाद दिया एवं अभार व्यक्त किया है। कामराज के वालिद शेख मकबूल ने कहा कि वह शुरू से ही पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में शामिल रहकर बेहतर प्रदर्शन किया करता था, उसे सम्मान मिलने से पूरे परिवार में ख़ुशी फ़ैल गई है





