छत्तीसगढ़

मैंने कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है- पूर्व मुख्यमंत्री

संक्रमण को देखते हुए कुछ दिन आइसोलेशन में रहूंगा

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार काफी तेज दिख रही है। शनिवार को प्रदेश में 500 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोरोना की इस बढ़ती रफ्तार के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। खुद रमन सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है  रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है…

मैंने कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण को देखते हुए कुछ दिन आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं, वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, अपना कोविड टेस्ट जरूर कराएं।

Related Articles

Back to top button