खेलराष्ट्रीय

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : कुश्ती में भारत ने जीते दो गोल्ड मेडल, बजरंग और साक्षी ने जीता सोना

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 8वें दिन के मुकाबले में कुश्ती में भारत ने दो गोल्ड मेडल जीते. साक्षी मलिक ने 62 KG फ्रीस्टाइल के फाइनल में कनाडा की गोडिनेज गोंजालेज को हराया. उन्होंने पहली बार गोल्ड अपने नाम किया है. साक्षी ने विपक्षी खिलाड़ी को चित (पिन) कर चार अंक हासिल किए और मुकाबला जीता. वह कॉमनवेल्थ 2014 में सिल्वर और 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी थीं

इससे पहले स्टार पहलवान बजरंग पूनिया पुरुषों के 65 KG फ्रीस्टाइल के फाइनल में कनाडा के लचलान मैकनील को 9-2 से मात दी. इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के जॉर्ज रैम को 10-0 से हराया था. 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी बजरंग ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. वहीं 2014 में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. अब तक भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 8 गोल्ड, 8 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज हो गए हैं. 23 मेडल के साथ भारत छठे स्थान पर है

अंशु मलिक ने जीता सिल्वर
अंशु मलिक ने महिलाओं के 57 KG की वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है. वहीं गोल्ड मेडल नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये ने अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल में अंशु को 7-3 से हराया. इससे पहले अंशु ने सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटागे को 1 मिनट 4 सेकेंड में 10-0 से हराया था. वहीं, क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की इरेन सिमोनोडिस को 64 सेंकड में हराकर वो सेमीफाइनल में पहुंचीं थी

Related Articles

Back to top button