मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्मफेयर अवॉर्डस पर मुकदमा करने का किया फैसला

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्मफेयर अवॉर्डस के आगामी एडिशन में उनके काम के लिए नामांकित करने के लिए फिल्मफेयर पर मुकदमा करने का फैसला किया है

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्मफेयर अवॉर्डस के आगामी एडिशन में बायोपिक ‘‘थलाइवी’’ में उनके काम के लिए नामांकित करने के लिए फिल्मफेयर पर मुकदमा करने का फैसला किया है। ‘‘क्वीन’’ की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में निर्णय के पीछे का कारण बताते हुए एक लंबा नोट लिखा है।

कंगना रनौत ने लिखा कि ‘‘मैं 2014 से फिल्मफेयर जैसी अनैतिक, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनुचित प्रथाओं से दूर हो गई हूं, लेकिन मुझे इस साल उनके पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए कई फोन आ रहे हैं क्योंकि वे मुझे ‘‘थलाइवी’’ के लिए पुरस्कार देना चाहते हैं। मैं यह जानकर हैरान हूं कि वे अभी भी मुझे नामांकित कर रहे हैं। किसी भी तरह से इस तरह की भ्रष्ट प्रथाओं को प्रोत्साहित करना मेरी गरिमा, कार्य नैतिकता के खिलाफ है। इसलिए मैंने फिल्मफेयर पर मुकदमा करने का फैसला किया है। धन्यवाद’’

आपको हम बता दें कि कंगना रनौत के नाम चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हैं। कंगना अपने मन की बात कहने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में ‘‘इमरजेंसी’’ से एक्ट्रेस महिमा चौधरी का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फिल्म ‘‘मणिकर्णिका’’-‘‘द क्वीन ऑफ झांसी’’ के बाद कंगना निर्देशन में वापसी करेगी। अभिनेत्री फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button