अपराधियों को ससुराल में नहीं मिली पनाह तो बिहार भागने की फिराक में थे, ट्रेन से पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुटका मांगा फिर कर दी फायरिंग, एक की मौत तीन हुए घायल

AINS BILASPUR…रविवार की रात पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हत्याकांड के बाद दोनों आरोपी बिहार भागने की फिराक में भाटापारा रेलवे स्टेशन से सारनाथ एक्सप्रेस से जा रहे थे, पुलिस को सूचना मिली तो ट्रेन का पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया गया, घटना के बाद एसएसपी पारुल माथुर ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ 17 सदस्यों की टीम बनाई, जिन्हें आरोपियों को पकड़ने में जल्द ही सफलता मिली

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतू राम की किराना दुकान में दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंद किशोर साहू गुटका लेने पहुंचे थे, इसी दौरान मंगतू खाना खा रहा था उसने अपने बेटे अनीश को गुटका देने को कहा, अनीश जब गुटका दे रहा था तब दोनों युवक उससे विवाद करने लगे, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों ने अनीश पर फायरिंग कर दी, इस दौरान घर के अन्य लोग भी बाहर निकल गए, फायरिंग के बाद दोनों बदमाश वहां से भाग गए, फायरिंग में अनीश गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे आसपास के लोगों ने मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई
इस घटना में मंगतू राम व उसकी पत्नी व बेटी भी घायल हुए हैं, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हत्या के बाद दोनों आरोपी भागकर बलौदाबाजार पहुंच गए, बलौदा बाजार में नंदू साहू का ससुराल है, लेकिन ससुराल वालों ने दोनों को वहां से भगा दिया, इसके बाद बलौदा बाजार पुलिस टीम के साथ बिलासपुर की पुलिस टीम ने उसलापुर में ट्रेन की तलाशी की तो एक आरोपी भूपेंद्र पकड़ा गया, दूसरा आरोपी नंदू साहू ट्रेन में छिप गया जिसे कोटा स्टेशन से पकड़ लिया गया




