छत्तीसगढ़

भांजा करता था अपनी ही मामी से प्रेम, पकडे जाने के डर से दोनों ने लगाया मौत को गले

2 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है

AINS CRIME NEWS…छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 2 बच्चों की मां अपने प्रेमी भांजे के साथ आत्महत्या कर ली है। घर पर फांसी के फंदे पर दोनों की एक साथ लाश लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों गंगामुंडा इलाके के रहने वाले हैं। मृत युवक का नाम विष्णु साहू (32) है। इसे 33 साल की अपनी सगी मामी से ही प्यार हो गया था। युवक कुंवारा था। वह वेल्डिंग का काम करता था। उसकी प्रेमिका मामी और वो दोनों एक ही घर में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। शुक्रवार की सुबह दोनों घर पर अकेले थे। दोनों ने रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गए।

फांसी के फंदे पर लटके मिली लाश
छोटा भाई उसे बुलाने के लिए घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह खिड़की की तरफ जाकर देखा तो अंदर दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे।इस मामले की जानकारी बोधघाट थाने के जवानों को दी गई।

 

Related Articles

Back to top button