सदन में जल जीवन मिशन का मुद्दा उठा, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस, वाकआउट
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन हंगामा के साथ शुरू हुआ

AINS RAIPUR…छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन हंगामा के साथ शुरू हुआ। सदन में जल जीवन मिशन का मुद्दा उठा। बीजेपी विधायक रजनीश सिंह ने बिलासपुर संभाग में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों और भुगतान का मामला उठाया। सवाल पर मंत्री गुरु रुद्र कुमार के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर किया हंगामा। इसके बाद असंतुष्ट भाजपा विधायकों ने सदन का वाकआउट किया।

रजनीश सिंह ने मामले में जांच और शिकायतों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री गुरू रुद्र कुमार ने कहा कि जांच हुई है और अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। विपक्ष के विधायक शिवरतन शर्मा ने दोषी अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए एफआईआर की मांग की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष कौशिक के बयान के बाद बिफरे सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों ने सदन में जोरदार हंगामा किया।




