अजीबोगरीब आदेश पंचायत का, भाभी से अवैध सम्बन्ध के शक में दे दी गई ऐसी सजा
‘अग्निपरीक्षा’ से होकर गुजरना पड़ा

AINS DESK…कई बार पंचायतों द्वारा अजीबोगरीब आदेश सुनने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पंचायत ने ऐसी सुना सुना दी कि उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें यह हुआ कि एक शख्स को उसके भाई की पत्नी से अवैध संबंधों के शक में इस सजा से गुजरना पड़ा. पंचायत ने फरमान दिया कि यह शख्स अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए धधकते हुए कोयले से गुजरे और उस कोयले में से एक लोहे की रॉड को निकालकर दिखाए.

‘अग्निपरीक्षा’ से होकर गुजरना पड़ा
दरअसल, यह घटना तेलंगाना की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां स्थित मुलुग गांव में यह सब हुआ है. पंचायत के आदेश पर खुद की वफादारी साबित करने के लिए युवक को ‘अग्निपरीक्षा’ से होकर गुजरना पड़ा. बताया जा रहा है कि शख्स पर आरोप लगा कि उसका बड़े भाई की पत्नी से चक्कर चल रहा है. इसके बाद गांव की पंचायत ने भरी सभा में इस शख्स के लिए फरमान सूना दिया जिसमें कहा गया कि वह धधकते कोयले के बीच से होकर जाए और रॉड निकाले.




