छत्तीसगढ़

सैकड़ों पुलिस बल की तैनाती के बाद भी नहीं थम रहा बिरनपुर में उपद्रव, मिली दो लाश

चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं, बावजूद इसके बकरी चराने निकले दोनों बाप बेटे की हत्या किसने की

AINS BEMETARA…बिरनपुर हिंसा अब सांप्रदायिक रंग लेता नजर आ रहा है घटना के बाद पुलिस ने पूरे गांव को अपने कब्जे में ले लिया और धारा 144 लागू कर दी, बावजूद इसके सोमवार को एक घर में आग लगा दी गई और मंगलवार को दो लाश पुलिस ने बरामद की, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दोनों डेड बॉडी पिता पुत्र की है और इनके नाम रहीम और ईदुल बताए जा रहे हैं, दोनों की लाश को पुलिस प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, सोचने वाली बात यह है कि पूरे गांव में पुलिस ने छावनी बना रखी है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं, बावजूद इसके बकरी चराने निकले दोनों बाप बेटे की हत्या किसने की, खबर ऐसी भी है कि उन्हें जलाकर मारा गया है, पुलिस जांच कर रही है और सभी से शांति बनाने की अपील भी कर रही है, किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है

 

Related Articles

Back to top button